Breaking
20 Apr 2026, Mon

श्री शीलनाथ धूनी संस्थान में जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन संपन्न

देवास। श्री शीलनाथ धूनी संस्थान परिसर में स्थित महाराज जी के शयन कक्ष एवं ज्योत कक्ष के जीर्णोद्धार कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। यह पूजन महंत संतोष नाथ जी महाराज के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। संस्थान के प्रबंधक दिलीप शर्मा ने बताया कि धूनी परिसर के महत्वपूर्ण हिस्सों के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अजीत भल्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्य ट्रस्ट की देखरेख में भक्तजनों के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में महंत संतोष नाथ जी महाराज ने प्रथम आहुति के रूप में अपना योगदान भी प्रदान किया। साथ ही, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस धार्मिक कार्य में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, महेंद्र सिंह पडियार, पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा, अर्जुन बाबा, अर्जुन चौधरी, राहुल शर्मा, इंजीनियर यश शर्मा, पंडित गिरीश चौधरी, जगदीश ठेकेदार, मंथन पडियार, दिव्यांशु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।