Breaking
1 Mar 2026, Sun

नगर जनहित सुरक्षा समिति ने हज यात्रियों का किया स्वागत

देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा हज यात्रा पर रवाना हुए हज यात्री मिर्जा अनवर बैग, रफीक शेख, जावेद भाई सहित स्थानीय खारी बावड़ी एवं नाहर दरवाजा से हज यात्रा पर रवाना हुए लगभग दर्जन भर यात्रियों का पुष्प मालाओं से स्वागत कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। सभी ने भाईचारे के साथ रहने एवं देश में अमन चैन की दुआएं की। इस अवसर पर नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, सुनील सिंह ठाकुर, विजय सिंह तंवर, सुभाष वर्मा, तकिउद्दीन काजी, सुरेश रायकवार, रफीक पठान, हाजी जावेद भाई अमीर, हाजी रफीक मंसूरी, हाफिज शेख, हाजी, बबलू मंसूरी, जाहिद  घोसी आदि उपस्थित थे