Breaking
1 Mar 2026, Sun

जिला अस्पताल देवास में अत्याधुनिक तकनीकी युक्त सी-आर्म मशीन से पैर की फ्रेक्चर हड्डी का सफल ऑपरेशन


 देवास, 09 मई 2025/ देवास जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अत्याधुनिक तकनीकी युक्त मशीनो एवं उपकरणो से जॉच व उपचार बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई जा रही है। जिला अस्‍पताल देवास में पारू बाई पति जितेंद्र भील उम्र 25 वर्ष का जिला चिकित्सालय देवास में हडडी रोग विशेषज्ञ डॉ जगदीश नागर अत्याधुनिक तकनीकी युक्त सी-आर्म मशीन जो की एक्स-रे तकनीक पर आधारित एक उन्नत मेडिकल इमेजिंग डिवाइस है, की सहायता से टुटे हुए पैर की टिबिया हडडी को जोडकर सफल आपरेशन किया गया। जिला चिकित्सालय में निःशुल्क आपरेशन होने पर परिवारजन प्रदेश सरकार, प्रशासन और चिकित्सक टीम को धन्यवाद दे रहे है।