Breaking
1 Jan 2026, Thu

12 ज्योतिर्लिंग जलाभिषेक कलश यात्रा हेतु जत्था रवाना- जय भोले फोर व्हीलर के श्रद्धालुओं का यह 21वां वार्ष

देवास। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर जय भोले फोर व्हीलर 12 ज्योतिर्लिंग जलाभिषेक कलश यात्रा के 21वें वर्ष की शुरुआत भव्य रूप से हुई। इस यात्रा के तहत श्रद्धालुओं का एक जत्था मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (आंध्रप्रदेश) एवं श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग (तमिलनाडु) के जलाभिषेक हेतु रवाना हुआ। यात्रा का उद्देश्य देश एवं प्रदेश में अच्छी वर्षा, राष्ट्रीय एकता तथा विश्व शांति की मंगलकामना है। यात्रा का संयोजन श्री सुमेर सिंह जाधव द्वारा किया गया है, जो लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस पावन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष वर्मा, ललन कुमार, सुनील कुमार जैन, रफीक पठान, हेमंत कदम सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उनकी यात्रा की सफलता एवं मंगलमय समापन की शुभकामनाएं दीं। इस विशेष यात्रा में अनेक श्रद्धालु सहभागी हो रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से जगदीश सिसोदिया, नारायण सिंह व्यालसा, भुवन सिंह चौहान, लक्ष्मी दास गुप्ता, मोहिनी जाधव, सुलोचना सिसोदिया, उर्वशी रेनिवाल, राधिका नाग भाटी, सुमित्रा चौहान आदि श्रद्धालु सम्मिलित हैं। यात्रा के शुभारंभ का दृश्य अत्यंत भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। सभी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक धार्मिक गीतों एवं जयघोषों के साथ अपनी आस्था की इस ऐतिहासिक यात्रा पर अग्रसर हुए।