Breaking
31 Dec 2025, Wed

सुनील यादव प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया में मप्र प्रभारी नियुक्त

देवास। प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया ने संगठन विस्तार के तहत मध्यप्रदेश में नई नियुक्ति की है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार सुनील यादव को मध्यप्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी गई है। नियुक्ति पत्र में उल्लेख है कि सुनील यादव संगठन के मेन बॉडी, इंडिया के अंतर्गत मध्यप्रदेश में कार्य करेंगे। उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह द्वारा प्रदान की गई है। श्री यादव नियुक्ति के एक माह के भीतर अपनी कार्यकारिणी घोषित करना अनिवार्य होगा, अन्यथा पद से हटाए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। श्री यादव के मनोनयन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी, उज्जैन विधायक महेश परमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, राजेंद्र मालवीय, मनोज राजानी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी, मप्र संयोजक संजय रेकवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. मुन्ना सरकार, जयराम मालवीय, बाबूलाल मालवीय, रविंद्र ठाकुर, मदनलाल जेठवा, जेपी डोंगरे, आत्माराम परिहार, रोहितराय चौहान, राजेश गोंदिया, गोरधन देसाई, रवि पवार, विजय यादव, जुजान सिंह दरबार, पंकज पटेल, सुभाष गौरीस, जितेंद्र मालवीय, कांतिलाल सोलंकी, राजेश अहिरवाल, प्रवीण अहीरवाल, अखिलेश मल्होत्रा, दीपक माली, विष्णु माली, कमल जी, बाबू यादव, आशिक भाई, जाहिर मामू, सर्वेश राठौर एवं संतोष माली सहित प्रदेशभर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।