Breaking
20 Apr 2026, Mon

महात्मा ज्योतिबा फुले ट्रॉफी सीजन-3 टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

ज्वाला परिवार बनी विजेता, रामेश्वरम उपविजेता

देवास। श्री गुजराती रामी माली समाज द्वारा आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले ट्रॉफी सीजन-3 टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य एवं सफल समापन निर्लिप स्पोर्ट्स एंड फिटनेस हब में खेल भावना, अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम ज्वाला परिवार ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि टीम रामेश्वरम उपविजेता रही। समाज अध्यक्ष मुकेश गोयल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में दिलीप जी बरोड़ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। विजेता टीम को ₹11,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹5,100 नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। समापन समारोह के अवसर पर समाजजनों की उपस्थिति में श्री गुजराती रामी माली समाज के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। आयोजन के अंत में सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं समाजजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजक देवेंद्र नवगोत्री, नितिन बरोड़, सुमित बरोड़, अखिलेश जाधव, राजू पटेल, पंकज माली, निलेश पडियार, अजय पडियार, दामोदर सोलंकी, शुभम सोलंकी, महेंद्र नवगोत्री, अंकित गहलोत, ब्रजेश माली, यतीश हारोड़े, आकाश चौहान, अजय मोहरी, प्रशांत मोहरी, संदीप चावड़ा, राहुल चौहान, दिलीप पडियार, भरत सोलंकी, आनंद हारोडे, यश सोलंकी, प्रशांत सोलंकी, प्रदीप पडियार बंटू भैया की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन समिति एवं सभी सहयोगकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से यह टूर्नामेंट सौहार्द, भाईचारे एवं अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाज की ओर से सभी टीमों, खिलाड़ियों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आभार आयोजन समिति की ओर से मनीष चौहान, गुलरेज सोलंकी, विशाल पडियार एवं हरिओम माली, सुभाष दवे , विजय चौहान ने माना। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी जितेंद्र पटेल ने दी।