Breaking
20 Apr 2026, Mon

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने किया भारत रत्न महान समाज सुधारक सविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का पुण्य स्मरण

देवास। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय, जवाहर चौक पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब के संविधान निर्माण एवं समाज उत्थान के उनके प्रयासों पर चर्चा आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व महापौर एवं प्रदेश महामंत्री ठाकुर जय सिंह जी दादा, शौकत हुसैन जी, पूर्व पार्षद पोप सिंह परिहार जी, पूर्व पार्षद इम्तियाज शेख भल्लू, पूर्व पार्षद नरेंद्र यादव लल्ला भैया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र पाल सिंह छोटू, संगठन महामंत्री जितेंद्र सिंह गौड़, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान, युंका पूर्व अध्यक्ष पंकज वर्मा, अजा विभाग अध्यक्ष धीरज कल्याने, जनपद सदस्य राजकुमार देवड़ा.निपानिया युवा महिला सरपंच बहन शकुंतला, शेषन कल्याने, जयराम मालवीय जी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह देवड़ा ने भी अपने उद्बोधन में डॉ. अम्बेडकर जी के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब संविधान के अनुच्छेद 243 के माध्यम से महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के स्वप्न को साकार करने के लिए पंचायतों को अधिकार प्रदान किए। उन्होंने सामाजिक छुआछूत को समाप्त कर भारतीय समाज को एक धुरी पर लाकर एक संयुक्त शक्ति बनाने का जो प्रयास किया, उसी से देश आज निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में सेवादल प्रदेश समन्वयक लूकमान अली, धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. रितेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह पवार, रोशन रायक्वार जी, पूर्व युंका अध्यक्ष हिम्मत सिंह चावड़ा, नानू खेड़ी सरपंच भंवर सिंह, बालकृष्ण पटेल जी, अखिलेश मल्होत्रा, श्री राम वीर परा महेंद्र ठाकुर, शुभम सोलंकी, किशोर यादव, मुरलीधर जी, राजेश तंवर जी, प्रेम नारायण पटेल जी, गजराज सिंह गोहिल, रोहन वाघमारे, हंसराज सिंह राठौड़, राजा भैया भिमा खेड़ी, सुनील गोर खेड़ी, जितेंद्र जयस्वाल, राजेंद्र सिंह गोहिल, अर्जुन सिंह पवार, विजय राज सिंह, यशराज सिंह, प्रथम भोजक, सुनील पंडित, अरकान खान, मोइन अली, शाहिद भाई, मांगीलाल जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमितेश पांडेय ने किया एवं उपस्थित सभी महानुभावों का आभार धन सिंह सोलंकी ने माना।