Breaking
30 Jul 2026, Thu

अक्षया व्यास ने 10वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया देवास का मान

देवास। जिले के ग्राम शिप्रा की होनहार छात्रा अक्षया व्यास, पिता जितेंद्र व्यास, ने उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 से कक्षा दसवीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अक्षया की सफलता ने यह भी साबित किया है कि शासकीय विद्यालयों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ परिवार के संस्कारों और मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिता जितेंद्र व्यास की मेहनत और परिवार के सहयोग ने अक्षय को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यही कारण है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अक्षया व्यास की इस सफलता को समाज में बेटियों की बढ़ती भूमिका का प्रतीक माना जा रहा है। ऐसी बेटियां न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और जिले का नाम रोशन करती हैं। उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश भी दिया है कि यदि माता-पिता के संस्कार और बच्चों की मेहनत साथ हो, तो सफलता निश्चित है।