देवास। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आगामी तीन वर्षों के लिए मान्य रहेगी। संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबिता शर्मा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति प्रदान की गई। वहीं संघ के संरक्षक महंत राजू दास एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दादा की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। जारी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि श्रीमती जोशी से अपेक्षा की जाती है कि वे संगठन एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संघ को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि कोई पदाधिकारी संघ के सिद्धांतों के विरुद्ध कार्य करता है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जा सकता है। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने महान विभूतियों जैसे महाराणा प्रताप, वीर सावरकर, छत्रपति शिवाजी महाराज, स्वामी विवेकानंद एवं रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। संघ का मूल मंत्र यतो सनातन संघ ततो जयः च बलं बताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

