Breaking
12 Sep 2026, Sat

उत्कृष्ट कार्य के लिए आबकारी अधिकारी प्रेम यादव का सम्मान

देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में आबकारी विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर आबकारी अधिकारी प्रेम यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा अधिकारी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के लिए प्रेम यादव को यह सम्मान दिया गया।bसम्मान प्राप्त होने पर आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रेम यादव को बधाई देते हुए इसे विभाग के लिए गौरव का क्षण बताया।