Breaking
21 Apr 2026, Tue

कराते इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में देवास के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

देवास। कराते इंडिया नेशनल चैंपियनशिप 2 से 5 जनवरी तक डेली कॉलेज इंदौर में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कराते एसोसिएशन ऑफ देवास के 5 खिलाड़ी ने मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हुए मनन डाबी, तन्मय भद्रेजा, हर्षित पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और माधृती चितरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया कृष्णा सिंह तोमर ने सहभागिता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर कराटे इंडिया और कराटे एसोसिएशन आफ देवास के अध्यक्ष महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह पवार, उपाध्यक्ष श्री राजेश यादव, श्री अजय सूर्यवंशी, जुगनू गोस्वामी, श्री जितेंद्र वर्मा, सह सचिव श्री सचिन परिहार, श्री दीपक बामनिया, श्री अक्षय और सीनियर खिलाड़ी यश मकवाना, नितिन शर्मा, तरुण परमार, पंकज मौर्या, रघुवीर सिंह चौहान, राजदीप चौहान, यशस्वी सेन, अमीषा पटेल, कृतिका सेन,पारोमिता दास, कृति बेस , अंजलि दवे, भूमिका पटेल, प्रेरणा राय, हिमांशु चौधरी, राहुल वर्मा, उर्मिला सोनार, राज सोनी, राजेश्वरी, सभी ने बधाई दी यह जानकारी कराटे एसोसिएशन ऑफ देवास के सचिव आतिश माली द्वारा दी।