Breaking
27 Apr 2026, Mon

दूल्हे ने भी निभाया कर्तव्य, ‘मन की बात’ में लिया हिस्सा

देवास। जिले की सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम चौबारा जागीर (मतदान केंद्र क्रमांक 306) में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को उत्साहपूर्वक भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में सुना गया। यह आयोजन धर्मेंद्र सिंह सेंधव के निवास पर उनके ससुराल में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण एवं जन-कल्याण से जुड़े विचारों ने उपस्थित सभी लोगों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। इस अवसर पर एक विशेष दृश्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जब एक दूल्हा भी कार्यक्रम में शामिल होकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया। यह उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणादायक क्षण रहा। कार्यक्रम में सोनकच्छ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पिलवानी, बूथ अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सेंधव, पूर्व सरपंच जीवन सिंह, पवन सेंधव, धर्मेंद्र भाटी, जसपाल सिंह जितेंद्र सिंह तालोद, मंडल उपाध्यक्ष राहुल धाकड़, पदमसिंह सहित बूथ समिति के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।