Breaking
20 Apr 2026, Mon

बीएनपी चैंपियन ट्रॉफी 2026 का सफल आयोजन, प्रॉपर्टी मॉल चैंपियंस टीम बनी विजेता

देवास। बैंक नोट प्रेस परिसर में आयोजित बीएनपी चैंपियन ट्रॉफी 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट में 12 रोमांचक मुकाबले खेले गए। सभी मैचों को रोचक बनाने के लिए पांच-पांच ओवर का प्रारूप रखा गया, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन से जुड़े धर्मेंद्र रांगवे ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) और सीआईएसएफ के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया, जिससे हर मुकाबला रोमांचक बना रहा। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रॉपर्टी मॉल चैंपियंस टीम ने खिताब अपने नाम किया। टीम की बेहतरीन रणनीति और संतुलित खेल ने उन्हें विजेता बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सफल आयोजन के पीछे कई लोगों का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप सिंह, नितिन वर्मा, सुमित जगवाल, आकाश कुमार, आशू शाक्य, अनुज वर्मा, नीरज पटवा, सत्य प्रकाश, आकाश मुसरे, कौस्तुभ जाधव, अभिषेक गहलोत, शुभम खेर, प्रदीप यादव, संदीप गुप्ता, विकास यादव, दिव्या रंजन, शुभम अधिकारी, सौरभ मेहरा और सुनील कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।