Breaking
21 Apr 2026, Tue

भारत-न्यूज़ीलैंड टी 20 फाइनल का लाइव प्रसारण, ढोल-आतिशबाजी के साथ होगा जश्न

देवास। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले टी 20 विश्व कप फाइनल को लेकर शहर में खास उत्साह देखा जा रहा है। इसी उत्साह के बीच श्री हरि डिवाइन ब्लेसिंग सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा फाइनल मैच का लाइव प्रसारण मक्सी रोड स्थित चामुंडा पैलेस पर रविवार को शाम 6.30 बजे से किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष बंटी मगरोलिया एवं डायरेक्टर मुस्कान राठौर ने बताया कि इस अवसर पर दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मैच के दौरान भव्य ढोल, आतिशबाजी और शानदार सेलिब्रेशन के साथ टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर टीम इंडिया का समर्थन करें और इस ऐतिहासिक मुकाबले का आनंद लें। कार्यक्रम में सभी खेल प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।