Breaking
29 Jul 2026, Wed

श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

देवास। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रेवाबाग स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर मंगल भवन में महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण का आयोजन बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इसके पश्चात श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ, देवास की जिला कार्यकारिणी के गठन एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक आयोजित की गई। महापीठ के प्रदेश महामंत्री संतोष पंचोली के मुख्य आतिथ्य व अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें संभागाध्यक्ष छोगालाल एहिरवार, संभाग महामंत्री नरबत शिंदे, संभाग उपाध्यक्ष राधेश्याम टाटीया, जिला महामंत्री महेश परमार, धर्मेंद्र रेकवाल, जुगल रालोती, देवास विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र अस्तरे, महामंत्री कुंदन भिमोदिया, सोनकच्छ विधानसभा अध्यक्ष राहुल परमार, हाटपीपल्या विधानसभा अध्यक्ष मनोज नाटेले तथा बागली विधानसभा अध्यक्ष ललित चौहान को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों का भगवा गमछा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में जयराम जी, योगेश परमार, कन्हैयालाल चौहान, सुभाष पांचाल, चिमनलाल राजोरिया, दिनेश बगाना, अशोक कटारिया, दीपक अहिरवार, राहुल सिसोदिया, कैलाश परमार, दिनेश परमार, विशाल पांचाल, विनय पांचाल, सतीष परमार, राधेश्याम परमार, आकाश जाटव, विनय पंचोली सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आभार जिला महामंत्री जुगल रालोती ने माना। कार्यक्रम का समापन महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ।