Breaking
13 Jun 2026, Sat

श्री हनुमान अष्टमी पर निकलने वाली प्रभात फेरी का श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर होगा भव्य स्वागत अभिन्दन

देवास। श्री हनुमान अष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री खेड़ापति हनुमान जी के मंदिर से निकलने वाली प्रभातफेरी ( शोभायात्रा ) दिनांक 12 दिसंबर, शुक्रवार को प्रात: 5 बजे श्री खेड़ापति सरकार अपने सब भक्तो के संग समस्त नगर वासी भक्तों को प्रभात फेरी मे दर्शन लाभ देने हेतु नगर भ्रमण पर निकलेंगे। भव्य एवं दिव्य प्रभात फेरी का एमजी रोड स्थित नगर की हृदय स्थली पिपली बाजार चौराहे पर श्री पिपलेश्वर महादेव भक्त मंडल एवं सेवा समिति की और से गौरवमयी परंपरा अनुसार हार्दिक स्वागत अभिनन्दन होगा। भजन गायक संजयकुमार जैन लख्खाजी ने बताया कि लहलहाते भगवा ध्वजो के साथ निकलने वाली भव्य प्रभातफेरी में सम्मिलित श्रद्धालू भक्तो पर रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा करके तथा भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर गरिमामयी भाव भीना आदर सत्कार किया जायेगा। समिति की और से समस्त धर्मप्रेमी भक्तों से आग्रह अनुरोध व निवेदन किया गया हैं इस स्वागत कार्यक्रम मे उपस्थित होकर तथा इस पावन महापर्व महोत्सव मे यथा योग्य सेवा दारी कर पुण्यलाभ के भागी बने।