Breaking
26 Apr 2026, Sun

श्रीमती प्रीति यादव देवास जिला महिला विभाग की जिलाध्यक्ष नियुक्त

देवास। सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका और कर्मठता के लिए पहचान रखने वाली श्रीमती प्रीति यादव को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारत तिब्बत समन्वय संघ जिला देवास (मालवा प्रांत) का जिलाध्यक्ष (महिला विभाग) मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति का प्रस्ताव मालवा प्रांत की उपाध्यक्ष (महिला) श्रीमती शोभा गोस्वामी द्वारा रखा गया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। संगठन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, श्रीमती यादव की सदस्यता आगामी छह वर्षों के लिए प्रभावी होगी, जो 23 अप्रैल 2032 तक मान्य रहेगी। श्रीमती प्रीति यादव लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के उत्थान के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन पर यह भरोसा जताया है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद श्रीमती यादव जिले में महिला सशक्तीकरण और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगी। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बधाइयां देने का क्रम जारी है। श्रीमती शोभा गोस्वामी सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं।