Breaking
20 Apr 2026, Mon

सिटी कॉन्वेंट स्कूल का शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम, छात्रों ने किया नाम रोशन

देवास। सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कुश प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बेक्षता को एक बार फिर सिद्ध किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर शानदार सफलता हासिल की है। कक्षा 10वीं का परिणाम अत्यंत प्रभावशाली रहा। इस वर्ष प्रथम स्थान नमन रात्र पंवार ने 93.4% अंकों के साथ प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर उर्वशी ठाकुर (92%), तृतीय स्थान या सुनिता लीची (91.4%), बतुर्थ स्थान पर काशिश जोशी (91.2%) तथा पंचम स्थान पर प्रियांशी रेटीलिया (91%) रहीं। विशेष उखनीय बात यह रही कि 35 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालयका गौरवाया। कक्षा 12वीं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पियुष विश्वकर्मा ने 90.8% अंकों के साथ शामिल किया। द्वितीय स्थान पर इंसिका सीनी (88.8%), तृतीय स्थान पर खुशी खातवा (85.4%), बतुर्थ स्थान पर निधि कुमावत (3) रहीं। पंचम स्थान आर्यन चर्मा, फातिमा लुहार एवं मोलिफ शेख ने संयुक्त रूप से 82% अंकों के साथ प्राप्त किया। 45 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की मैक्षणिक गुणवत्ता को प्रदर्शित किया। विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा जैन, उपप्राचार्या शैला फिस एवं हेड मिस्ट्रेस अनीता आचार्य ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।