Breaking
21 Apr 2026, Tue

उत्तरकार्य एवं पगड़ी रस्म में 8 हजार लोगों ने शामिल होकर समाजसेवी स्व. बाबूलालजी भाटी को अर्पित की श्रद्धांजलि

देवास।परिवार द्वारा सामाजिक धर्मशालाओं एवं मंदिरों को 25,000 का सहयोग प्रदान किया वरिष्ठ समाजसेवी स्व. ठा. बाबूलालजी भाटी (पिता – ठा. धीरज सिंह भाटी, ठा. जवाल सिंह भाटी, प्रबंधक, सेवा सहकारी संस्था आमलाताज) के उत्तरकार्य एवं पगड़ी रस्म में 8,000 से अधिक परिजन, रिश्तेदार, समाजजन, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन शामिल हुए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में संत प्रवचनकर्ता राजेश जी शर्मा, तरुण मुरारी बापू जी एवं मिठ्ठू पूरा सरकार ने संगीतमय प्रवचन के माध्यम से स्व. भाटी जी को श्रद्धांजलि दी। उक्त कार्यक्रम में बाबा साहब धर्मेंद्र सिंह पडियार (देवेनखेड़ी), पूर्व विधायक डॉ. तेजसिंह सेंधव, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोकसिंह पटेल (कप्तान), कन्नौद जिला कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह सेंधव (चापड़ा), जिला पंचायत अध्यक्ष भेरूलाल अटारिया, बागली नगर पंचायत अध्यक्ष कमल यादव, माननीय खंड संघचालक रामनारायण यादव (चापड़ा), अमरलाल यादव (झिकड़ाखेड़ा), विद्या भारती जिला प्रमुख घनश्याम पाटीदार, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कवडिय़ा, जसपाल सिंह सेंधव, गोविंद यादव, सरपंच राजकुमारसिंह (आमलाताज), सरपंच योगेन्द्र सिंह राजावत (सेमली), पूर्व डीएसपी मनोहर सिंह ठाकुर, पूर्व सीएसपी बलदेव सिंह ठाकुर, सोबालसिंह राजपूत (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी), वरिष्ठ समाजसेवी बहादुर सिंह पिलवानी, मार्केटिंग अध्यक्ष महेन्द्रपाल सिंह फांगटी, जनपद अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच ललित सिंह उज्जवल, ठा चंदरसिंह कोलारी, सचेंद्र सिंह खीची( संस्थाकर्मचारी संगठन प्रदेश अध्यक्ष, मंदसौर), जिला महामंत्री बहादुर सिंह सोनकच्छ, चंदरसिंह गुराडिया हातु, प्रजापालसिंह टप्पा, धर्मेंद्र सिंह पहलवान (मेहतवाड़ा), अकेसिंह पत्रा, सोबालसिंह बागेर, विजेंद्र सिंह मायसेन, केशरसिंह देवगढ़, कमलसिंह टांक, डॉ. कमलसिंह (पुनासा), धर्मेंद्र सिंह चौहान, कृपाल सिंह अगेरा, बी.एल. सिंदे, जनपद गजराज सिंह मेडिय़ा, जितेंद्र सिंह पिपल्या बक़्सू,सहित अनेक वरिष्ठ सामाजिक बंधु, जनप्रतिनिधि एवं संगठन प्रमुख उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. भाटी जी की स्मृति में परिवार द्वारा सामाजिक धर्मशालाओं एवं मंदिरों को 25,000 का सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद विद्यालय के प्रधानाध्यापक पदमसिंह सेंधव ने किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रखर वक्ता एडवोकेड प्रवीण चौधरी ने कहा, अपना देश और अपनी माटी, ऐसे समाजसेवियों से ही महान बनती है। स्व. बाबूलालजी भाटी का जीवन समाजसेवा, सरलता और जनहित के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।