Breaking
23 Apr 2026, Thu

करणी सेना जिला महामंत्री पद पर धन सिंह सोलंकी की नियुक्ति

देवास। करणी सेना परिवार संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र सिंह झाला की अनुशंसा पर तथा करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीवन सिंह शेरपुर की सहमति से देवास जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह बिसाखेड़ी द्वारा धनसिंह सोलंकी को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री सोलंकी की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में हर्ष की लहर व्याप्त है। इस अवसर पर देवास के पूर्व महापौर ठाकुर जय सिंह जी, राजपूत समाज के वरिष्ठ श्री पोप सिंह जी परिहार, कुंवर मलखान सिंह (जनोई खेड़ी), श्री दरबार सिंह जी (रालामंडल), गजराज सिंह गोहिल (लोहाना), तिलक सिंह दरबार, अजय सिंह परिहार, नरेंद्र सिंह सोलंकी, राहुल सिंह (बिंजना), हंसराज सिंह कवडी, डॉ. रितेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह तोमर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।