Breaking
20 Apr 2026, Mon

फिर लौटी ठंड, पारा गिरा, 2 दिन में 3 डिग्री नीचे आया तापमान

देवास। नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है। सर्द हवाएं चलने से मौसम फिर से ठंडा हो गया है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है। दो दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। अब यह घटकर क्रमश: 26 डिग्री और 13 डिग्री पर आ गया है। इस तरह पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों से तापमान में वृद्धि के कारण ठंड का दौर थम सा गया था। लेकिन अब एक बार फिर सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढऩे लगी है। शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढऩे के साथ मौसम साफ होता गया। धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद सर्दी का जोर और बढ़ेगा। अनुमान है कि दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की और कमी आएगी।