Breaking
6 Aug 2026, Thu

शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में विघ्नहर्ता गणेश जी की हुई स्थापना 

देवास। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में भगवान विघ्नहर्ता गणेश जी की प्रतिमा विधि-विधान और पूजा-पाठ के साथ स्थापित की गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि भगवान गणेश की असीम कृपा से शहर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे, खुशहाली आए तथा सभी लोग आपस में मिलजुलकर रहें, यही हमारी कामना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, रमेश व्यास, विक्रम मुकाती, गुरु चरण सिंह सलूजा, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, रोशन रायकवार, मनोज सांगते, सुजीत सांगते, मनोज हेतावल, प्रशांत शर्मा, राजेश राठौर, मुकेश शर्मा, कल्याण सिंह पवार, दीपेश हरोड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।