Breaking
21 Apr 2026, Tue

श्रीमती रेखा खुमान सिंह बैंस बनीं श्री राजपूत करणी सेना महिला विंग की देवास जिला अध्यक्ष

देवास। श्री राजपूत करणी सेना की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से महिला विंग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित की अनुशंसा पर देवास जिला अध्यक्ष विशाल सिंह रघुवंशी द्वारा श्रीमती रेखा खुमान सिंह बैंस को देवास जिले की महिला विंग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीमती रेखा बैंस ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को घर-घर तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयास करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला शक्ति के जागरण एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में करणी सेना महिला विंग को सशक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।