Breaking
28 Jul 2026, Tue

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर राजाराम नगर में माल्यार्पण, विचार गोष्ठी आयोजित

देवास। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 12 के शक्ति केंद्र राजाराम नगर में वार्डवासियों की उपस्थिति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री एवं देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव रहे। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान एवं उनके द्वारा स्थापित मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक पोरवाल ने किया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक कमल निगम, बाबूलाल चौधरी, गौरव श्रीवास, महेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, जयेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।