Breaking
21 Apr 2026, Tue

दो दिवसीय पक्षियों की आकर्षक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

देवास। विश्व छायांकन दिवस के मौके पर, देवास के मशहूर फोटोग्राफर मोहन सिंह राजपूत ने मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में दो दिवसीय पक्षियों की फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया। मंगलवार को शुरू हुई यह खास प्रदर्शनी आज, 20 अगस्त को भी दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन एवं विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी ने किया। इस वर्ष की प्रदर्शनी का मुख्य विषय पक्षी हैं, जिसमें मोहन सिंह राजपूत द्वारा खींचे गए विभिन्न पक्षियों के मनमोहक और अद्भुत चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इस अवसर पर शहर के कई जाने-माने फोटोग्राफर और कलाकार कैलाश सोनी, रईस खान सहित वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिंह धाकड़, राजेश परमार, भगवान सिंह चावड़ा, महेंद्र सिंह राजपूत, गंगा सिंह सोलंकी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, मनोज राजानी, श्रीकांत उपाध्याय, और मुकेश मेहता भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया और स्वागत भाषण सलीम मामू ने दिया। महेंद्र सिंह राजपूत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। देवास के कला और साहित्य संगठनों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से प्रदर्शनी में आने का आग्रह किया है।