Breaking
7 Aug 2026, Fri

भगवान बलराम जयंती धूमधाम से मनाई, भारतीय किसान संघ देवास तहसील का आयोजन

देवास। भारतीय किसान संघ देवास तहसील द्वारा आज ग्राम सिंधनी में भगवान बलराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर वेदांत जी महाराज तथा अध्यक्ष श्री मूलचंद जी पाटीदार रहे। इस अवसर पर तहसील मंत्री राजेंद्र जोशी, जिला प्रचार प्रमुख आनंद मेहता, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जी डाबी, राजपाल जी डाबी, कृष्ण पाल सिंह जी, परमानंद जी पाटीदार, डॉक्टर साहब तथा अनेक गणमान्य नागरिक और किसान बंधु उपस्थित हुए।गुरुद्वारा उद्बोधन में महामंडलेश्वर वेदांत जी महाराज ने कहा कि कलयुग में संगठन में ही शक्ति है, संगठन से ही काम होगा और उसमें निखार आएगा। उन्होंने किसानों को भगवान बलराम के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में जानकारी भी दी।