Breaking
21 Apr 2026, Tue

रस्सा-कशी प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

देवास। वीर तेजाजी दशमी के अवसर पर ग्राम बाँगर में रस्सा-कशी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। मोहित जाट ने बताया कि गाँव के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी ताकत और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, वहीं अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में श्री दत्त पादुका मंदिर बाँगर के पीठाधीश्वर अवधूत स्वामी महाराज एवं ग्राम सरपंच दिलीप जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पीठाधीश्वर अवधूत स्वामी महाराज ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए आशीर्वचन प्रदान किए और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।