Breaking
5 Jun 2026, Fri

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, आयुष विभाग के विशेष अभियान में संस्था मानस के बच्चों ने सीखा योग

देवास। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा जिले में योग जागरूकता अभियान को गति दी जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी आयुष संस्थानों में ऑनलाइन योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. ममता जुनवाल के मार्गदर्शन में 45 मिनट के कॉमन योग प्रोटोकॉल पर आधारित ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। यह विशेष योग प्रशिक्षण 12 मई 2026 से कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में संस्था मानस के बच्चों को प्रदान किया जा रहा है। योग सत्र का संचालन एवं प्रशिक्षण डॉ. प्रीतिबाला पाटीदार, डॉ. प्रांजलि भारद्वाज एवं महेंद्र पाटीदार द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था मानस के हेमंत शर्मा (अध्यक्ष), राजेश पटेल (सचिव), जगदीश परिहार (शिक्षा प्रभारी), जगदीश सिरोलिया (कोषाध्यक्ष), विजय ठाकरे (योग शिक्षक) एवं जुगल किशोर राठौर (उपाध्यक्ष) का विशेष सहयोग रहा। योगासन कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही बच्चों को प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।