Breaking
21 Apr 2026, Tue

देवास जिला थ्रो बॉल एसोसिएशन की नई संस्था का गठन, मोनिका शर्मा अध्यक्ष मनोनीत


देवास। 
देवास जिला थ्रो बॉल एसोसिएशन की नई संस्था का गठन किया गया। मप्र एसोसिएशन सचिव नरेंद्र यादव की उपस्थिति एवं विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन में देवास जिला थ्रो बॉल एसोसिएशन का गठन हुआ। देवास जिला थ्रो बॉल सचिव प्रतिभा गेहलोत ने बताया कि यहाँ खेल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है, जिसमें 7 खिलाड़ी होते हैं। एसोसिएशन में भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा को अध्यक्ष, उपाध्यक्षद्वय कृतिका निरखे, ममता श्रीवास्तव, वंदना बख्शी, मोना तिवारी, कोषाध्यक्ष मेघना पुरोहित, सहसचिव रीना पटेल, सदस्य लखन मालवीय, अजय श्रीवास्तव एवं सचिव प्रतिभा गेहलोत आदि को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर देवास जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष अश्विन पगनिश, उपाध्यक्ष कुमेर सिंह वर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जावेद पठान और पपी मस्कोले उपस्थित थे। अतिथियों ने समस्त नवीन पदाधिकारियों एवं खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई दी।