Breaking
31 Dec 2025, Wed

महिलाओ ने शिव मंदिर में हरी साड़ी में भजन-कीर्तन कर मनाई हरियाली अमावस्या

देवास। हरियाली अमावस्या और सावन माह के पावन अवसर पर शहर के शिव मंदिरों में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर रामेश्वर महिला मंडल द्वारा रामनगर स्थित रामेश्वर धाम मंदिर में गुरुवार को विशेष भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल की राजरानी धूत ने बताया कि शाम 5 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे वस्त्र धारण कर शिव भजनों की प्रस्तुति दी और भावपूर्ण नृत्य भी किया। शिवजी का मनोहारी फूलों से श्रृंगार पं. दुबे जी द्वारा किया गया, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया।कार्यक्रम के अंत में आरती की गई और प्रसादी का वितरण हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से शीला राजपूत, उषा मिश्रा, मधु जायसवाल, पुष्पा नामदेव, स्नेहलता, शकुंतला परिहार, संगीता सोनी, श्रीमती संध्या, मोना शर्मा, वर्मा भाभी, अलका गोयल, बिंदल भाभी, सुशीला दुबे, अनिता ठाकुर आदि सम्मिलित रहीं।