देवास। भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 10वीं पुण्यतिथि को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. एजाज खान के निर्देश पर एवं जिलाध्यक्ष परवेज शेख (विनर) के नेतृत्व में रसलपुर बायपास चौराहे पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों और भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए की गई। इस दौरान उपस्थित जनों ने डॉ. कलाम को एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माता के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बच्चों को डॉ. कलाम के दस प्रेरणादायी सूत्रों का संकलन वितरित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण भी किया गया तथा पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायसिंह सेंधव भाजपा जिलाध्यक्ष, मधु शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती, राजेश यादव पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष, जुबैर लाला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री, दुर्गेश चिल्लोरिया मंडल महामंत्री, भारत व्यास, पार्षदद्वय गणेश पटेल, बाली घोसी, अजबसिंह, दीपक अकोदिया, अरबअली काका, फारूक पटेल, यूसुफ पटेल, जाहिद शेख, ज़ामिर अली, रईस कप्तान, कमाल पटेल, जाकिर पटेल, हाजी गब्बर कुरैशी, नासिर अली, सद्दाम पठान, संतोष कुमावत, हातम पटेल, मुजम्मिल शेख, नाग्गू पठान, संदीप रामटेके, हाजी आबिद खान, शामिन अली, सय्यद अली सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. कलाम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर देश के युवाओं को प्रेरित करना रहा।

