देवास। धाराजी से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर निकली जिले की सबसे बड़ी बोल बम कांवड़ यात्रा का एबी रोड स्थित मालवी सेन समाज धर्मशाला ट्रस्ट में भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा में लगभग 1700 श्रद्धालु शामिल हुए, जिनके ठहरने शाम से सुबह तक के ठहरने की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं नि:शुल्क रूप से मालवी सेन समाज धर्मशाला ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा नि:शुल्क रूप से करवाई गईं। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक वर्मा, सचिव कचरूलाल वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष महेश बोडाना, हेमंत वर्मा, जीतु चौहान, कपिल वर्मा, रामेश्वर राठौड, रामेश्वर नागेश आदि ने समस्त कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रमुखों को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। श्रद्धालुओं ने धर्मशाला के साथ समाजजनों की उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना करते हुए समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रा में 11 वर्ष के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी भक्त उत्साहपूर्वक शामिल रहे। कांवड़ यात्रा की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी, जब केवल 54 श्रद्धालु शामिल हुए थे। आज यह यात्रा एक बड़ी धार्मिक परंपरा बन चुकी है, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या बढक़र 1500 से अधिक हो चुकी है। कांवडिय़ों के बोल बम के गगनभेदी नारों से धर्मशाला का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

