देवास। भारतीय किसान संघ देवास तहसील द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन विजयगंज मंडी स्थित सोदरा गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में किसानों और पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश शर्मा (सह संगठन मंत्री) और भाई साहब दशरथ पांडे (संभागीय अध्यक्ष) शामिल हुए। विशेष अतिथियों में आनंद जी आंजना (देवास जिला प्रभारी), शेखर पटेल (जिला मंत्री), आनंद मेहता (जिला कार्यालय मंत्री), सूर्य प्रकाश काका (जिला राजस्व विभाग), तहसील अध्यक्ष मूलचंद पाटीदार और तहसील मंत्री राजेंद्र जोशी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र पटेल, आशीष शर्मा, कैलाश पटेल, गोपाल पटेल, महेश पटेल, कमल पटेल, विनोद शर्मा, रमेश कुमावत, परमानंद पाटीदार, सुभाष पटेल, दिनेश पाटीदार, चंदर सिंह सरकार, गणेश शर्मा, नरेंद्र सिंह डाबी, राजपाल डाबी, सतनारायण सेठ जी, श्री राम कुमावत सहित अनेक ग्राम समितियों के अध्यक्ष, मंत्री व किसान बंधु भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने भारतीय किसान संघ की रीति-नीति, संगठन के उद्देश्य, और संघ की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगठन कैसे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता है और किस प्रकार गांव-गांव समितियां बनाकर संघ को मजबूत बनाया जाता है। अतिथियों ने किसानों को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि संगठन ही किसानों की शक्ति है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को विभिन्न योजनाओं, नीतियों और संगठनात्मक ढांचे की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और किसान बंधुओं ने एक स्वर में कहा कि संघ के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी आवाज़ को मज़बूती मिलेगी। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता में सभी ग्राम समितियों के अध्यक्षों, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

