देवास। छठीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय थांगता प्रतियोगिता 22, 23 व 24 अगस्त को को भोपाल के एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड, 4 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। पूर्णा उपाध्याय ने अंडर 14 की 45 किलो से कम वजन समूह में स्वर्ण पदक, आरोही वराडे ने 29 किलो से कम वजन में स्वर्ण पदक, यशिका पटेल ने 33 किलो से कम में स्वर्ण पदक, सौम्य बाजपेई ने 53 किलो से कम वजन में स्वर्ण पदक, सक्षम नगर ने 18 साल से कम में 44 किलो से कम वजन समूह में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हंसिका राठौर ने 56 किलो से कम वजन समूह में रजत पदक, यश राठौर ने अंडर 14 की 53 किलो से अधिक वजन समूह में रजत पदक, अब्दुल्ला दानिश ने 33 किलो से कम वजन समूह में रजत पदक, यतिक चौधरी ने 25 किलो से कम वजन समूह में रजत पदक प्राप्त किया। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर जिला थांगता असोसिएशन अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कॉर्डिनेटर हेड सपना मैडम, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास ब्लॉक प्रभारी युनुस खान, शिप्रा ग्रामीण खेल प्रभारी राजेश बराना, सचिन शर्मा, निखिल हरोदे ने बधाई दी। जिला सचिव राजीव चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय थांगता प्रतियोगिता जो कि अक्टूबर माह में गोवा में आयोजित होगी, उसमें मध्यप्रदेश का प्रतिनिधीत्व करेंगे।
देवास जिले को 5 गोल्ड, 4 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल मिले, राष्ट्रीय थांगता प्रतियोगिता में चयनित हुए खिलाडी, हुआ सम्मान

