Breaking
1 Jan 2026, Thu

सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपा महाराजा मंडल की कार्यशाला आयोजित

देवास। भाजपा संगठन के निर्देश अनुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी को लेकर भाजपा श्रीमंत महाराजा मंडल की महत्वपूर्ण कार्यशाला शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन पर्व के आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए देवास विधानसभा संयोजक ओम जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संगठन के आव्हान पर सेवा पखवाड़ा समाज सेवा, मानव कल्याण, और जनहित योजनाओं के कल्याण का पर्व है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन को इस अभियान से जोड़ेंगे व समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा करने का लक्ष्य लेकर कार्य करेंगे। सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर, फल वस्त्र वितरण ,पेन कॉपी वितरण स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला महामंत्री राजेश जी यादव विजय सिंह पवार, कार्यक्रम प्रभारी अनूप सिंह सेंधव,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश जी अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भारत चौधरी ,एम आई सी मेंबर गणेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह बैस, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी, भाजपा के वरिष्ठ मिलिंद सोलंकी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, महामंत्री रणदीप मल्होत्रा, हिमांशु राजोले, उपाध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा, संदीप रायकवार, यश ठाकुर, प्रेम बालोदिया, सत्यनारायण संघवी, निलेश मालवीय,विजेंद्र सिंह राजपूत, मंत्री संदीप विजवा, संतोष तिवारी, सारिका राय, अर्चना शर्मा, मनोज राय, अभिषेक गोस्वामी, जितेंद्र जायसवाल, गुणपाल सिंह पवार,धर्मेंद्र चंदेल, महेश विश्वकर्मा, सुरेश टिकोलिया, महिला मोर्चा नेत्री माया तिवारी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मंडल महामंत्री रणदीप मल्होत्रा ने दी।