Breaking
1 Jan 2026, Thu

सप्तमी श्राद्ध पक्ष पर देवास नगर निगम अधिकारियों ने गौ माता का पूजन कर किया पितरों की शांति हेतु प्रार्थना

देवास। सप्तमी श्राद्ध पक्ष के अवसर पर नगर निगम देवास के अधिकारियों ने गौशाला पहुँचकर गौ माता का पूजन किया और पितरों की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, कार्यपालन यंत्री सुश्री इंदु प्रभा भारती तथा स्वास्थ्य निरीक्षक हरेंद्र सिंह ठाकुर ने मिलकर गौ माता को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देखा कि गौशाला में अधिकांश वृद्ध, निराश्रित एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश को सुरक्षित आश्रय दिया गया है। नगर निगम द्वारा इन गौवंशों के लिए भोजन, पानी, उपचार और सुरक्षित वातावरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि गौवंश के स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित टीकाकरण और उपचार की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। साथ ही बीमार एवं कमजोर गौवंश के लिए अलग से प्रबंधन करने पर भी बल दिया गया। संस्था अभिरंग द्वारा गौशाला में माला जप हेतु आने वाले गो भक्तों एवं गौशाला स्टाफ की सुविधा के लिए शौचालय एवं स्नानागार की आवश्यकता बताई गई। गौशाला संचालक बसंत वर्मा ने भी अधिकारियों से आग्रह किया कि इन सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएंगे ताकि गौवंश के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके तथा श्रद्धालुओं और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।