Breaking
1 Jan 2026, Thu

गौमाता को चारा खिलाकर भाजपा नगर महामंत्री संजू जलोदिया का किया स्वागत


देवास। 
भारतीय जनता पार्टी महाराजा मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर महामंत्री भाई संजू जलोदिया पहलवान का जन्मदिन पर दशरथ गुरु व्यायामशाला पर बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन अवसर पर व्यायामशाला और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला में गौ माता की पूजा अर्चना एवं चारा खिलाकर की गई। इसके बाद व्यायाम शाला में केक काटकर संजू जलोदिया पहलवान का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं और व्यायाम शाला के पहलवानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से पंकज घारू पहलवान, धर्मेंद्र सिंह बैस, गणेश पटेल, धर्मेंद्र चंदेल, राजेंद्र पाल, कुशल राठौर, शुभम रांगवे, धर्म ठाकुर, नितिन भैया, मनीष ठाकुर पहलवान, अजय पहाडिय़ा, संदीप विजवा, सुरेश ढाकोलिया, महेश विश्वकर्मा, विशाल धाकड़, नितिन नरवलिया, अजय गुर्जर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और व्यायाम शाला के समस्त पहलवान मौजूद रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने संजू जलोदिया पहलवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव का आनंद लिया।