Breaking
5 Jun 2026, Fri

खाटू श्याम बाबा की महाआरती, अलौकिक श्रंगार के साथ लगेगा 56 भोग

देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में आज 13 मई को खाटू श्याम बाबा की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती शाम 7.30 बजे होगी। इस अवसर पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार मोगरा, चमेली, चंदन एवं केसर से किया जाएगा तथा 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। मंदिर समिति के अनुसार दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी। वहीं शाम 6 बजे से श्रद्धालु पवित्र ज्योत के दर्शन कर सकेंगे। कार्यक्रम में गायक हिमांशु विजयवर्गीय एवं महिला मंडल द्वारा श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की है। आयोजन के दौरान मंदिर के द्वार पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।