Breaking
17 Jun 2026, Wed

गंगोत्री से केदारनाथ तक दर्शन कर लौटे 22 तीर्थ यात्री, रेलवे स्टेशन पर हुआ अभिनंदन

कालापीपल। चारधाम यात्रा पर गए 22 तीर्थयात्रियों का 13 जून को कालापीपल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यात्रियों का जत्था 29 मई को चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हरिद्वार , ऋषिकेश , गंगोत्री , यमुनोत्री , बद्रीनाथ तथा केदारनाथ के दर्शन किए। लगभग 15 दिनों की सफल एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर सभी तीर्थयात्री 13 जून को कालापीपल पहुंचे। कालापीपल रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का सलपाहार कराकर तथा भगवा गमछा एवं भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं परिजनों ने यात्रियों को सफल चारधाम यात्रा की बधाई देते हुए उनके सुखद एवं सुरक्षित लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान प्राप्त आध्यात्मिक अनुभवों को साझा करते हुए इसे जीवन का अविस्मरणीय अवसर बताया। स्वागत समारोह का माहौल धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।