Breaking
21 Apr 2026, Tue

जिला अस्पताल में फल वितरण कर मरीजो के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की

देवास। जननायक, पूर्व मंत्री व विधायक महाराज स्व. तुकोजीराव पवार साहब की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कपिल वर्मा मित्र मंडल द्वारा शासकीय जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरण कार्यक्रम महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों को मौसमी फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने बताया कि महाराज तुकोजीराव पवार साहब ने अपने जीवनकाल में सदैव सेवा, जनकल्याण और मानवता को सर्वोपरि रखा। उनकी इसी प्रेरणादायी सोच को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष उनकी जयंती पर समाजहित से जुड़े आयोजनों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में मित्र मंडल के सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।