देवास। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में विगत अनेको वर्षों से निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्य करने वाले समाज सेवी दीपक कुमार गर्ग का भजन गायक संजय कुमार जैन एवं उनके साथियों द्वारा भावभीना स्वागत, अभिनंदन व सम्मान किया गया। इस अवसर पर दीपक कुमार गर्ग को चुनरी ओढ़ाकर तथा भगवान श्री कृष्ण की स्तुति अंकित प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने उनके सामाजिक व धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सेवा कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राय सिंह सेंधव (भाजपा जिलाध्यक्ष), वरिष्ठ साहित्यकार चेतन उपाध्याय, अजब सिंह ठाकुर, अभिभाषक चंद्रपाल सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय कवि देव कृष्ण व्यास तथा भरत व्यास सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण हर्ष प्रसन्नता व आनंद तथा श्रद्धा और सात्विकता एवं सदभाव से परिपूर्ण रहा।
धार्मिक-सांस्कृतिक सेवाओं के लिए समाज सेवी दीपक कुमार गर्ग का भजन गायक संजय लख्खाजी ने किया आदर सम्मान

