Breaking
13 Sep 2026, Sun

बंगाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत पर पाचुनकर मित्र मंडल का जश्न

देवास। श्याम प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में पाचुनकर मित्र मंडल द्वारा भव्य जश्न समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी की, झालमुड़ी का आनंद लिया तथा मिठाइयां बांटकर खुशी व्यक्त की।कार्यक्रम में इंदर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र कुमार वर्मा, परमानंद द्विवेदी (मुण्टी जी) , मतीन अहमद शेख, मांगीलाल जी विजयवर्गीय, अमित जी तिवारी, प्रदीप जी लाठी, मुन्ना भैया पांडे, अरुण पाटिल, रामसिंह यादव, कृष्णा घोंपते एवं देवराज बिलोरिया सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने देशवासियों को बंगाल में मिली ऐतिहासिक विजय की शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन की मेहनत और जनसमर्थन का परिणाम बताया। समारोह पूरे उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।