Breaking
20 Apr 2026, Mon

व्यायामशाला के प्रथम उस्ताद स्व. श्री बाबूराव जी की 43वीं पुण्यतिथि मनाई

देवास। श्री यशवंतराव व्यायामशाला के प्रथम उस्ताद स्वर्गीय श्री बाबूराव जी गायकवाड़ (उस्ताद जी) की 43वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर व्यायामशाला परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पहलवानों, वरिष्ठजनों एवं आम नागरिकों ने उस्ताद जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान अशोक गायकवाड़, उस्ताद भेरूसिंह चौधरी, संजय पानसरे, अभिजीत सिंह बैस, गुरूचरण पहलवान, अनिल सिंह बैस, मनीष सर, संदीप चावड़ा, दशरथ प्रजापति, भावेश वाबले, हनुमान पहलवान, वरुण राठौड़, अभिषेक अवस्थी, मुकेश दरबार, दीपक चौधरी, दीपक जाट, डांगी जी एवं धनंजय गायकवाड़ सहित व्यायामशाला परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय उस्ताद बाबूराव जी गायकवाड़ के आदर्शों को अपनाने और व्यायामशाला की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।