Breaking
22 Apr 2026, Wed

श्री राजा टोडरमल जी की प्रतिमा स्थापना हेतु अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में हुआ भूमि पूजन

​ देवास। गजरा गियर चौराहे पर पोरवाल समाज के आराध्य देव श्री राजा टोडरमल जी महाराज की प्रतिमा स्थापना हेतु भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम पूर्ण विधि-विधान और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर अपने आराध्य के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था प्रकट की।​इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य रूप से स्थानीय पार्षद श्री शीतल जी गेहलोत, पोरवाल समाज अध्यक्ष सत्यनारायण संघवी, पोरवाल युवा संगठन संस्थापक राजेंद्र संघवी, महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार संघवी, समाज संरक्षक अजय गुप्ता एवं राजेंद्र पोरवाल, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय रत्नावत, जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता, समाज पदाधिकारी देवीलाल पोरवाल, शांतिलाल पोरवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेश घड़िया, प्रेमकुमार धनोतिया, कैलाश दानगढ़, राजेंद्र गुप्ता सहित युवा संगठन के पदाधिकारी कान्हा फरक्या, दिनेश धनोतिया, राजेश संघवी, विपिन संघवी, नवीन संघवी, आकाश मजावदिया, दीपक गुप्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।​सभी अतिथियों एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति और एकजुटता से संपन्न हुए इस भूमि पूजन कार्यक्रम ने पूरे समाज में हर्षोल्लास का संचार कर दिया है।