Breaking
5 Jun 2026, Fri

सांदीपनि शासकीय उच्चतर विद्यालय में हुआ पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ का दिया संदेश

देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांदीपनि शासकीय उच्चतर विद्यालय, बागली में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री शालिग्राम भारती ने बताया कि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा रहे, जिनके करकमलों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश गुप्ता, प्रवीण चौधरी एवं देवेंद्र गिरी उपस्थित रहे। पत्रकार बंधुओं में विनय बोथरा, मुकेश गुप्ता, मुकेश गिरी गोस्वामी तथा गोलू जी ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भानुप्रिया, जनपद पंचायत बागली के सीईओ, संकुल प्राचार्य महेश गोस्वामी, हाईकोर्ट इंदौर के अधिवक्ता शुभम भारती सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री भारती ने सभी अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन एवं साधुवाद व्यक्त किया।